रॉकी दूबे, ओबरा
जमीनी विवाद संबंधित मामले के निपटारे को लेकर शनिवार को ओबरा थाना परिसर में अंचल अधिकारी मो० गुफरान मजहरी एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के देखरेख में जनता दरबार लगाया गया जिसमें भूमि विवाद से संबंधित 03 मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। जम्होर थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं अंचलाधिकारी मो० गुफरान मजहरी की देखरेख में जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित 02 मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार के दौरान पांच मामले को निष्पादन कर इसकी जानकारी संबंधित पदाधिकारी को प्रतिवेदन के आधार पर भेज दी गई है। अंचलाधिकारी मोहम्मद गुफरान मजहरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जमीनी विवाद संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार लगाया जाता है जहां दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले का निष्पादन कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मामूली विवाद को ग्रामीण स्तर पर ही स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में निष्पादन करें। खुदवां थाना परिसर में थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार एवं राजस्व कर्मचारी ओमप्रकाश गुप्ता के देखरेख में जनता दरबार लगाया गया जिसमें भूमि विवाद से संबंधित दो मामले आये जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया एवं एक मामले को अगले आदेश तक लंबित रखा गया है। वहीं फेसर थाना परिसर में थानाध्यक्ष रामविलास यादव एवं राजस्व कर्मचारी रंजीत पंडित की देखरेख में जनता दरबार लगाया गया जिसमें भूमि विवाद से संबंधित 03 मामले आये जिसमें दो मामले का निष्पादन एवं एक मामले को अगले आदेश तक लंबित रखा गया है।











Leave a Reply