Macronews

The information your need

स्वच्छता पर्यवेक्षक का प्रखंड अध्यक्ष बने ज्ञान प्रकाश तो उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सोनी

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को प्रखंड भर के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों का एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्वच्छता पर्यवेक्षक के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह व संचालन ग्राम पंचायत चंदा के स्वच्छता पर्यवेक्षक गौतम कुमार ने किया। बैठक के दौरान सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने मिलकर स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ का गठन किया। सभी पर्यवेक्षकों ने संघ का विकास के लिए प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव किया। सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत अमिलौना के स्वच्छता पर्यवेक्षक ज्ञान प्रकाश कुमार को संघ का प्रखंड अध्यक्ष, ग्राम पंचायत ओबरा के स्वच्छता पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार सोनी को प्रखंड उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत कंचनपुर के स्वच्छता पर्यवेक्षक रौशन कुमार को सचिव एवं ग्राम पंचायत कारा के स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार को कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने नव चयनित संघ के प्रखंड पदाधिकारियों को माला व बुके देकर सम्मानित किया। सभी ने बताया कि आपके उपर संघ का पूरा भरोसा है। आप सबों के नेतृत्व में संघ का काफी विकास होगा। कार्य में अगर कोई कठिनाई होगी तो संघ उन्हें हर प्रकार की सहायता करेगा। वहीं नव चयनित संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिस उम्मीद से आप सबों ने यह जिम्मेवारी दी है उसे हम सभी पूरी इमानदारी पूर्वक निभाएंगे। सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ दोस्ताना व्यवहार होगा। सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं को पूर्ण रूप से धरातल पर लाया जाएगा। इसके लिए हम सभी पूरी तरह से समर्पित है। इस अवसर पर रजंती कुमारी, रूबी कुमारी, अनु कुमारी सहित अन्य स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *