चितरंजन कुमार चिकु:-
देव प्रखंड क्षेत्र के ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदा गांव में मंगलवार की सुबह अपने खेत में पटवन करने जा रहे किसान पर अचानक पॉल से टूटकर हाई वोल्टेज तार गिर गई। जिससे किसान की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर बनुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विशाल कुमार चौधरी पहुंचे और जायजा लिया। इसकी सूचना ढिबरा थाना की पुलिस को दी गई।मौके पर ढिबरा थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। घटना के संबंध में धीवरा थाना अध्यक्ष पुलिस सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शव की पहचान बनुआ पंचायत के चंदा गांव निवासी किसा पासवान के 32 वर्षीय पुत्र जयपाल पासवान के रूप में हुई है। गांव के समीप बधारर में सुबह-सुबह खेत पटवन करने जा रहा था। इधर मृतक के पत्नी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।बनुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विशाल कुमार चौधरी ने मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह पॉल और तार कि मेंटेनेंस की आवश्यकता है। जल्द ही अगर मेंटेनेंस नहीं की जाती है तो पुनः अगर इस तरह की अगर घटना होती है तो विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
देव प्रखंड के चंदा गांव में किसान पर गिरा हाई वोल्टेज तार,मौके पर हुई दर्दनाक मौत











Leave a Reply