Macronews

The information your need

औरंगाबाद जिले में डायरिया से एक की मौत, दो दर्जन से अधिक गंभीर रूप से बीमार,मौके पर पहुँची मेडिकल टीम

सोखेन्द्र की रिपोर्ट:-

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के महदीपुर में डायरिया के प्रकोप से एक बच्ची की जहां मौत हो गई, वहीं दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि अपने आसपास सफाई रखने के साथ बासी भोजन से परहेज करें और पानी उबालकर ही पीएं।

बाईट- महेंद्र चौधरी, मृतका के पिता
बुधवार को गांव के महेंद्र चौधरी के पुत्री निशु कुमारी उम्र 8 वर्ष को अचानक उल्टी, दस्त होने लगी। परिजनों ने गांव में ही निजी क्लीनिक में इलाज करवाया और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। देखते ही देखते गांव में कई ग्रामीणों को उल्टी दस्त शुरू हो गई। ग्रामीणों ने सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी। गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंची तो वार्ड नम्बर 13 व 12 में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पर दो दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार मिले। इसमें रंजू कुमारी पति पिंटू चौधरी, सबीना खातून पति मुस्ताक अंसारी, अखिलेश भगत, अनुराधा कुमारी जितेंद्र चौधरी, संजय कुमार, कुसुम कुमारी, रानी कुमारी पिता फेकन साव, कुंती देवी पति उपेंद्र चौधरी, अंशु कुमारी पिता प्रकाश चौधरी सहित दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं।

वहीं अखिलेश भगत, प्रिया कुमारी, शाबिर व जुगेंद्र गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाया गया है। वहीं सभी को स्वास्थ्य परीक्षण कर ओआरएस का घोल एवं दवा का वितरण किया गया। इसमें शाबिर उम्र 8 वर्ष, प्रिया कुमारी उम्र 2 वर्ष की हालत चिताजनक बताई गई, जिन्हें इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा। मेडिकल टीम ने वार्ड में बिलीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के साथ ग्रामीणों को सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि इसे लेकर एक स्पेशल मेडिकल टीम का गठन कर दिया गया है, जो 24 घण्टे हालात पर नजर बनाए रखेंगे, जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज हेतु बाहर भी रेफर किया जाएगा, फिहलाल सभी का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *