गोह से सोखेंद्र :- सोमवार को औरंगाबाद जिले के सीमावर्ती गया जिले के कोंच प्रखंड अंतर्गत प्रखंड सिंघड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोली मारकर अपने ही चचेरे को मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघड़ा निवासी श्याम नारायण सिंह (42) पिता स्व गति सिंह को गोली मारी गई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंच में लाया गया जहां श्यामनारायण सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित किया। बताया जा रहा है कि पूर्व से ही गोतीया से जमीनी विवाद को लेकर विवाद चला आ रहा है।
वहीं, मौके पर कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद दल बल के साथ पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए हैं। समाचार प्रेषण तक पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Leave a Reply