Macronews

The information your need

बरंडा मोड़ से मोटरसाइकिल पर लादकर 85 लीटर शराब ले जा रहे कारोबारी गिरफ्तार


चितरंजन कुमार-:-

बरांडा मोड़ से ढिबरा थाना की पुलिस ने मोटरसाइकिल पर लाद कर 85 लीटर शराब लेकर जा रहे एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी देते हुए ढिबरा थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हरिहरगंज के तरफ से लाल tvs कम्पनी के मोटरसाइकिल पर शराब की खेप बरंडा मोड़ के तरफ जा रही है।थानाध्यक्ष पवन कुमार और पीएसआई प्रदीप कुमार ने अपने नेतृत्व में एक टीम के साथ बरंडा मोड़ पर वाहन जांच अभियान लगाकर गाड़ियों की जांच शुरू कर दी।सूचना के अनुसार लाल रंग के tvs मोटरसाइकिल से एक युवक मौके पर पहुँचा जिसे रोककर तलाशी ली गई।तालाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर लादे हरे रंग के तीन जार और 8 पॉलीथिन में 85 लीटर शराब बरामद हुआ।मौके से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।जिसे ढिबरा थाना में लाने के बाद पूछ ताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने अपना पहचान औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी मुन्ना कुमार के पुत्र विजय कुमार के रूप में बताया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराब कारोबारियों के मंसूबे को कभी नही सफल होने देंगे।चाहे वे लाख पैतरा अपना लें पुलिस उनकी सभी पैतरा को जान चुकी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से और भी राज उगलवाई जाएगी और उसके निशनदेही पर और भी शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *