Macronews

The information your need

मदनपुर प्रखंड में राजद की आज होगी बूथ कमिटी की गठन,जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुशवाहा रानिकुआँ स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

चितरंजन कुमार-

लोकसभा चुनाव के पूर्व सभी राजनीतिक दलों का बैठक का दौर जारी है।प्रदेश कमिटी से लेकर बूथ कमिटी तक के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की जुगत में राष्ट्रीय जनता दल लगा हुआ है।बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में मदनपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में बूथ स्तर तक कि कमिटी बनाकर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती देने के लिए बैठक आयोजित की गई।प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में रानीकुआँ स्थित कैलाश पूरी होटल में राजद के कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित की गई गई।जिसमें लोकसभा चुनाव के पूर्व सभी तैयारी बूथ स्तर तक करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।वही इस बैठक को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह है।घटराइन पंचायत के पंचायत अध्यक्ष राजू कुमार यादव ने बताया कि हम अपने बूथ स्तर तक के कमिटी के निर्मण कर दिए हैं।सभी सक्रिय सदस्य हैं, नए सदस्यों को जोड़ने के लिए लगातार कार्य जारी है।प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि लालू यादव में आस्था रखने वाले सभी कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हाजर आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल को कैसे मजबूती दिलाया जाए इस पर गहनता से चर्चा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *