Macronews

The information your need

औरंगाबाद में राजद लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा,बूथ स्तर कि कमिटी के लिए कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष ने की रानीकुआँ में बैठक

राजद कार्यकर्ताओं की बैठक में 15 सदस्यीय कमेटी गठन करने का लिया गया निर्णय,19 पंचायत में 168 बुथ पर गठन होगा कमेटी,20 हजार वोट से राजद प्रत्याशी को जीताने का लिया शपथ

चितरंजन कुमार:-

औरंगाबाद में राजद लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा,बूथ स्तर कि कमिटी के लिए कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष ने की बैठक,

प्रत्येक बूथ पर पन्द्रह कमिटी सदस्य व दो बूथ एजेंट बनाने का कार्यकर्ताओं को मिला जिम्मेदारी,

जिलाध्यक्ष ने कहा प्रत्येक बूथ पर लोकसभा चुनाव में लेंगे बढ़त,

पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता दिन रात करें मेहनत।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय जनता दल के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा जब से जिले कमान सम्भाला है तब से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है।

मदनपुर प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार राम की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड अंतर्गत सभी बुथों पर पंद्रह सदस्यीय कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया है।बैठक का संचालन राजद के वरीय नेता रामेश्वर कुमार रौशन ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हमारा बुथ सबसे मजबूत बुथ होगा।

रामेश्वर कुमार रौशन ने कहा कि बुथ कमेटी सक्रिय कार्यकर्ता द्वारा चयनित सदस्यों का सूची बीएलओ को देंगे और बीएलओ प्रदेश कमेटी को भेजेंगे।बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर हमारा बुथ सबसे मजबूत के तहत कार्यकर्ता तैयार होगें और पार्टी को मजबूत करना है। बीजेपी की विफलताओं को देखते हुए इण्डिया गठबंधन को मजबुत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने शपथ लिया।

बैठक में कार्यकर्ताओं को आह्वान किया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में इस बार इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी को हर हाल में कम से कम 20 हजार वोट से जीताने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं में भारी जोश खरोश देखा गया और उत्साह से लबरेज थे। प्रखंड स्तरीय कमेटी विस्तार हुए कार्यकर्ताओं को पत्र दिया गया।बुथ स्तर पर कार्यकर्ता जाएं और मतदाताओं को बीजेपी के जुमले बाजी वादों के बारेठ में जानकारी देंगे।

बिहार में राजद की सरकार की विकास की योजनाओं की जानकारी दें। पार्टी के नीति और सिध्दांतों के बारेठ में बताएं। बैठक में मुखिया प्रतिनिधि खिरियावां रंजीत कुमार यादव,जिला महा सचिव सोनु कुमार यादव, बलिन्द्र यादव,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लंबू यादव,उमेश दास,अनुप कुमार, अवधेश यादव,बबन कुमार,गुडु अंसारी,रंजीत यादव,विक्रम कुमार यादव,अजय यादव,रणधीर कुमार सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *