देव थाना की पुलिस को चकमा देकर,हथकड़ी की रस्सी खोलकर एक कैदी हथकड़ी लेकर हुआ फरार
चितरंजन कुमार:-
बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है।जहां देव थाना की पुलिस को चकमा देकर एक अभियुक्त हथकड़ी लेकर फरार हो गया।देव थानाध्यक्ष ने पुष्टि करते हुए बताया कि देव के एक NBW के फरार वारंटी देव थाना क्षेत्र के बेढ़नी गाँव निवासी रामप्रसाद साव के पुत्र बाबु साव था,जो देव के एक टोला में अपने ससुराल में छुप कर रह रहा था।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को उसे धर दबोचा लेकिन खाना खाने के बाद पानी पीने की बहाना बनाकर पुलिस को चकमा देकर वह हतकड़ी की रस्सी को खोलकर फरार हो गया।पुलिस के द्वारा काफी कड़ी मसक्कत के बाद उसे उसके घर बेढ़नी से पुनः गिरफ्तार कर लिया।वह अपने घर मे हंथकड़ी वाले हाँथ साबुन लगाकर हंथकड़ी को निकालने का प्रयास कर रहा था।जिसे त्वरित करवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हंथक्कड़ी लेकर भागने का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।











Leave a Reply