साधारण घर का लड़का अभिनय अपना कैरियर बना सवार रहा जिंदगी

रॉकी दूबे

देव प्रखण्ड के खडीहा शिगू विगहा गांव का एक अत्यंत गरीब घर का लड़का उत्तम राज आज अभिनय के क्षेत्र में बेहतर कर अपने न बल्कि अन्य लोगों को रोजगार देकर उनका जीवन सवार रहा है। उत्तम के माता-पिता मेहनत मजदूरी कर किसी तरह उसे इंटर तक पढ़ाया। घर की स्थिति ऐसी थी कि अगर एक दिन उसके पिता को कहीं काम नहीं मिलता है तो घर में चूल्हा नहीं जलता था। बचपन से ही उत्तम राज को अभिनय के क्षेत्र काम करने का शौक था। उसी में अपना कैरियर बनाने वह दिल्ली चला गया। वहाँ सहायक के रूप में काम करते-करते वीडियो निर्देशन और एडिटर बन गया। उसके पश्चात वह रांची आकर रंग मीडिया ग्रुप चलाने लगा। धीरे-धीरे उत्तम को कई शार्ट फिल्म में काम करने का ऑफर मिलने लगा। उसी में संडे वाला लव शॉर्ट फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। इस फिल्म को पेंसिल आशा इंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में उत्तम राज और गिरिडीह झारखंड की रहने वाली प्रज्ञा नयन है। इस शार्ट फिल्म में कॉमेडी रोमांस ड्रामा भरपूर देखने को मिल रहा है। दर्शक इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। उत्तम राज ने बताया कि यह शॉट फिल्म एम एक्स प्लेयर पर भी देखा जा रहा है। आगे कई सारे शार्ट फिल्म आने वाले हैं। जिसमें बीवी की नौटंकी, लिविंग विद गर्लफ्रेंड इत्यादि कई सारे शार्ट फिल्म शामिल हैं। साथ में काम करने वाली प्रज्ञा नयन झारखंड गिरिडीह की रहने वाली है लेकिन वह साउथ फिल्म में अपनी एक अलग खास पहचान बनाई है। साउथ अभिनेत्री के साथ-साथ वह एक अच्छी दोस्त भी हैं। उत्तम राज शार्ट फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो में भी देखने को मिलेंगे। उनकी कई सारे म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाली है। जिसकी जानकारी वे अपने सोशल व प्रिंट मीडिया के माध्यम से दे रहे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*