Macronews

The information your need

देव में एक पंचायत समिति सदस्य अपने दोस्त के साथ शराब के नशे में गिरफ्तार

चितरंजन कुमार:-

देव थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बांके पुल के पास से देव प्रखंड के पवई पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के साथ उनके दोस्त को शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार शराबी देव प्रखंड के पवई पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अमन कुमार जो मुफ्सिल थाना क्षेत्र के सिलाढ गांव के रहने वाले हैं जबकि उनका दोस्त मोइन अंसारी सुंदरगंज रिसियप थाना क्षेत्र के रहने वाला है।दोनो केताकी के तरफ से शराब के नशे में धुत होकर देव के तरफ आ रहे थे।तभी हस्ती में रहें देव थाना की पुलिस ने बांके पुल के पास जांच अभियान लगाकर वाहन जांच कर रही थी।दोनो शराब के नशे धुत होकर पहुंचे पुलिस ने रोककर पूछताछ किया तो दोनो शराबी लडखड़ा कर बोलने लगे जिसके बाद दोनो को हिरासत में लेकर जांच करवाई गई जिसके दोनो को शराब पीने की पुष्टि हुई।दोनो को हिरासत में लेकर न्यायलय में पेश किया गया। पंचायत समिति सदस्य की गिरफ्तारी की चर्चा पूरे देव प्रखंड के चौक चौराहों पर चर्चा का विषय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *