Macronews

The information your need

नशीले पदार्थों का सेवन यूवा पीढ़ी के लिए चिंता का विषय

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मे ईन दिनों नशीली वस्तुओं का व्यापार चरम सीमा पर है और इनके चपेट मे आकर युवाओ का आर्थिक और नैतिक दोनों रूप से पतन हो रहा है। इसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएच-139 सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति के सदस्यों ने चिंता जाहिर करते हुए औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक को शोशल साइट के माध्यम से पत्र लिखकर रोक लगाने की मांग की है। जानकारी देते हुए अभाविप नेता व सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति के सदस्य पुष्कर अग्रवाल, चन्दन कुमार एवं सहजानंद कुमार डिक्कू ने बताया कि ओबरा प्रखंड मे हिरोइन, गांजा, ब्राउन शुगर, चरस, अफीम जैसे नशीले पेय पदार्थों का व्यापार खूब फल फूल रहा है। इसके चपेट मे ओबरा प्रखंड के सैकड़ों नवयुवक आ रहे हैं। युवा वर्ग इसके चपेट मे आकर पूरी तरह बर्बाद हो रहे है इसके लत के कारण ओबरा में चोरी एवं मारपीट की घटनाओं मे बढ़ोतरी हो रही है जिससे वे हिंसक घटनाओं पर उतारू हो गए है। समय रहते अगर इस पर अविलंब रोक नहीं लगाया गया तो यूवा पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी। संगठन के सदस्यों ने कहा कि संगठन इसके लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को शोशल साइट के माध्यम से पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *