Macronews

The information your need

अपने घर से परीक्षा देने निकला जुड़ाही गांव के युवक तीन दिन से है लापता,नहीं मिला कोई सुराग

【लापता युवक का फाइल फोटो】

चितरंजन कुमार:-

मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी उमगा पंचायत के जुड़ाही गांव निवासी अशोक कुमार शर्मा के पुत्र हरिओम कुमार मंगलवार को जुड़ाही गांव से 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के गम्हरिया हाई स्कूल के लिए निकला था।जब वह मंगलवार की देर शाम वापस घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करना शुरू कर दिए।रात भर खोजबीन करने के बावजूद भी कोई पता नहीं चला तो सुबह परिजन गम्हरिया हाई स्कूल पहुंचे और वहां प्रिंसिपल से बातचीत की तब पता चला की युवक परीक्षा देने नहीं पहुंचा है और परीक्षा में अनुपस्थित है।

इसके बाद शक और संदेह और बढ़ गया हालांकि युवक के पास अपना फोन था लेकिन उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।हालांकि परिजनों के द्वारा मदनपुर में सीसीटीवी कैमरा जांच करवाई गई तो मदनपुर थाना मोड में स्थित एमएस मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज में वह मदनपुर थाना के तरफ से थाना मोड की तरफ जाते हुए दिख रहा है।हालांकि उसके बाद वह कहां गया इसका कोई पता अब तक नहीं चल पाया है।

युवक के लापता होने की सूचना पर दक्षिणी उमगा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र यादव परिजनों से मिलकर मदनपुर थाना में एक सनहा दर्ज करवाया है और पुलिस पदाधिकारी से लापता युवक की खोजबीन के लिए आग्रह किया है। खबर के साथ लगा युवक का तस्वीर युवक का फाइल फोटो है।परिजनों ने सोशल मीडिया पर गुहार लगाई है कि उक्त युवक अगर कहीं दिखाई दे तो मदनपुर थाना एवं संबंधित गांव के लोगों को सूचना दिए जाने की बात कही है।इधर परिजनों खोज बिन कर रहे हैं घर म महिलाओं को रोरोकर बुरा हाल है।परिजन लगातार चिंता जता रहे हैं कि मेरा घर का चिराग कहा चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *