चितरंजन कुमार:-
औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक सूर्य की नगरी देव के सूर्यकुंड तालाब परिसर मैं सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों के साथ देववासियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि रूप में स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल होकर एक घंटा अपना श्रमदान दिया जानकारी देते हुए a47 बटालियन के देव कैंप के इंस्पेक्टर जोगी लाल राय ने बताया कि महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के अवसर के रूप में 1 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक घंटा श्रमदान देकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इस दौरान देव के सूर्यकुंड तलाव पर सैकड़ो की संख्या में सीआरपीएफ के जवान देव के नगर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ वार्ड पार्षद वह देव के लोग हाथों में झाड़ू लिए सूर्यकुंड तालाब परिसर को साफ किया इस मौके पर सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर जोगीलाल राय देव नगर पंचायत के अध्यक्ष पिंटू कुमार साहिल उपाध्यक्ष गोलू कुमार गुप्ता के साथ- साथ सीआरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।











Leave a Reply