Macronews

The information your need

औरंगाबाद सदर प्रखंड के अली बिगहा गांव में युगेश्वर यादव व उनकी धर्मपत्नी के मूर्ति का हुआ अनावरण, पहुंचे जिले कई बड़ी हस्ती

चितरंजन कुमार:-

औरंगाबाद सदर प्रखंड़ के खैरा मिर्जा पंचायत के अली बिगहा गांव में मुखिया प्रत्याशी व जिले के बड़े व्यवसायी में शामिल पवन कुमार के दादा दादी के मूर्ति का अनावरण बुधवार को किया गया।मूर्ति अनावरण के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद के प्रदेश सचिव कौलेश्वर यादव और राजद औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहें।मूर्ति अनावरण के मुख्य अथिति अमरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पवन बाबू के दादा स्व युगेश्वर यादव समाजिक व्यक्ति थे।हर जरूरतमंद को वे अपने जमाने मे मदद करते थे।आज भी उनकी चर्चा एक अच्छे समाजसेवी के रूप में होती है।उनके पदचिन्हों पर चलकर उनके पुत्र और उनके पोता आगे समाजिक कार्यों में बढकर हिस्सा लेते हैं।पवन बाबू भूखे को भोजन खिलाना उनका परम् कर्तव्य में से एक है।दधपी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि श्यामशुन्दर यादव उर्फ लम्बू मुखिया ने बताया कि खैरा मिर्जा पंचायत के दर्जनों गांव में जरूरतमन्दों के सेवा करते आ रहे हैं।कोरोना महामारी के वजह से लगे लॉक डाउन के दौरान रोड पर पैदल जा रहे राहगीरों प्रवासी मजदूरों को बिना किसी डर और भय के भोजन और पानी की व्यवस्था पवन बाबू करते थे।इस दौरान मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राजेश कुमार जिला पार्षद अनिल यादव मुखिया संजय यादव धनंजय यादव वीरेंद्र यादव जिला पार्षद प्रत्याशी सुनील यादव राजद के क्रीडा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजू सिद्धि डॉक्टर अजीत कुमार महेंद्र कुमार डॉक्टर सुरेंद्र धीरेंद्र कुमार वीरेंद्र कुमार मनीष कुमार जेपी यादव रिशु यादव डॉक्टर रामेश्वर यादव कुशहा गांव निवासी राहुल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *