Macronews

The information your need

कासमा पुलिस ने आरपीएस मोड़ के समीप से टेंपो पर लदे भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार।

चिकू जन जोश:-

बुधवार की अहले सुबह रफीगंज के कासमा पुलिस ने आरपीएस मोड़ के समीप से टेंपो पर लदे भारी मात्रा में शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार।कासमा थाना अध्यक्ष मनेष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बुधवार की अहले सुबह एक टेंपो पर लादकर भारी मात्रा में शराब लेकर जाया जा रहा है।सुचना पर आर पी एस मोड़ पर छापामारी किया गया जहां टेंपो में लदे 5-5 लिटर के कुल 44 पोलोथिन में 220 लिटर महुआ शराब बरामद किया गया तथा शराब कारोबारी औरंगाबाद जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सुजा कर्मा गांव निवासी मेघनाथ सिंह के पुत्र प्रियांशु कुमार एवं गया जिला के टेकारी थाना क्षेत्र रकीसवा गांव निवासी दिलीप सिंह के पुत्र पवन कुमार को गिरफ्तार कर टेंपो को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *