देव महोत्सव में हो गया बवाल, नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष महोत्सव से निकले बाहर, देव महोत्सव में नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का नहीं दी गई एंट्री
चितरंजन कुमार।
ऐतेहासिक सूर्य की नगरी देव में तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव के आयोजन के दूसरे दिन देव नगर पंचायत के चेयरमैन और उप चेयरमैन ने अपने पार्षदों के साथ महोत्सव को बहिष्कार किया। बहिष्कार के साथ ही दोनो महोत्सव स्थल से बाहर चले गयें। समर्थकों ने जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी किया। नगर पंचायत के चेयरमैन ने कहा कि सूर्य महोत्सव का नाम बदल कर प्रशासन महोत्सव रख दिया जाए। कहा कि देव के जनप्रतिनिधियों के साथ हमेशा अनदेखा किया जाता है। महोत्सव मेंर VVIP और VIP की दीर्घा बनाई जाती है।
उस दीर्घा में केवल और केवल प्रसासनिक पदाधिकारियों की ही एंट्री होती है। जबकि खुद नगर उपाध्यक्ष को VVIP दीर्घा में जाने से रोका जाता है। यह पहली घटना नही है। पूरे महोत्सव में नगर पंचायत कब वार्ड पार्षदों को भी अनदेखी की जाती है बैठी हुई कुर्शी से प्रसासन के द्वारा उठा दिया जाता है।
जनप्रतिनिधि जनता के चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं। जबकि बार बार जनप्रतिनिधियों को अवेहलना का शिकार होना पड़ता है। पूर्व में भी जनप्रतिनिधियों के साथ यही हाल रहता था। अगर ऐसा ही करना रहता है तो इस महोत्सव का नाम बदल कर प्रसासन महोत्सव कर दिया जाए। देव के जनता को छलने का कार्य इस महोत्सव के द्वारा किया जाता है।
महोत्सव के नाम पर सरकारी पैसा की बंदरबाट की जाती है। हम सब इस महोत्सव का बहिष्कार करते हैं और अगर प्रसासन की यही रवैया रही तो जिला प्रसासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।











Leave a Reply