Macronews

The information your need

औरंगाबाद में राजद ने प्रचार का पकड़ा रफ्तार,डोर टू डोर पहुंच रहे प्रत्याशी और कार्यकर्ता, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज चद्रवंशी ने दिया समर्थन

चितरंजन कुमार औरंगाबाद।

आगामी लोकसभा का चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। औरंगाबाद लोकसभा में पहले चरण में मतदान होना है। इसे लेकर औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा लगातार क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क कर रहें हैं। राजद कार्यकर्ता इस बार उत्साहित नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है इस बार के चुनाव में राजद को मजबूत प्रत्याशी मिल गया है। अभय कुशवाहा औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के टेकारी विधानसभा के पूर्व विधायक रह चुकें हैं। राजनीतिक पकड़ अधिक मानी जाती है। इस वजह से राजद ने उन्हें औरंगाबाद लोकसभा का अपना प्रत्याशी बनाया है। राजद कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत अभय कुशवाहा को जिताने में लगे हुए हैं। नामांकन के बाद से अभय कुशवाहा जन संपर्क जारी है। अभय कुशवाहा देव प्रखंड विभिन्न क्षेत्रों के सबसे पहले जनसंपर्क चलाया जहां उन्होंने डोर टू डोर लोगों से मिला और अपने पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया। उसके बाद मदनपुर रफीगंज,औरंगाबाद सदर प्रखंड के विभिन्न गांव में जनसंपर्क चलाया। उनके साथ राजद कांग्रेश माले और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे रहे हैं। बुधवार को मदनपुर प्रखंड के दर्जनों गांव में राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा ने जनसंपर्क चलाया।

मदनपुर के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज चद्रवंशी ने अपने समिति सदस्यों के साथ राजद को दिया समर्थन

औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के मदनपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज चन्द्रवँशी अपने एक दर्जन पंचायत समिति सदस्यों और सैंकड़ो कार्यकर्ता के साथ राजद को समर्थन दिया। सदस्य और सैंकड़ो समर्थकों ने भी राजद के सदस्यता ग्रहण किया।प्रखंड प्रमुख ने बताया कि राजद पार्टी का विचारधारा हमे राजद को समर्थन करने को मजबूर किया। लोकतंत्र को बचाने के लिए युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए और बिहार में तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए हमने यह कदम उठाया है। उन्होंने आगे कहा कि राजद कार्यकर्ताओं ने मुझे शुरुआत से ही सम्मान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *