
चितरंजन कुमार।
देश की आजादी की 78 वां वर्षगांठ देव प्रखंड में पूरे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों सभी स्कूल, काॅलेजों एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर लोगों ने देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया।
अनेक शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देव प्रखंड कार्यालय पर BDO अंकेंसा यादव के मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख कांति देव द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
वहीं देव थाना परिसर में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार, देव CHC में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विकास कुमार ने ध्वजारोहन किया। देव नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष गोलू कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
बताते चलें कि बताते चलें की देव प्रखंड के ढिबरा थाना में थानाध्यक्ष रितेश कुमार उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया।
पूरे प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल रहा।


























Leave a Reply