Macronews

The information your need

देव में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनी

चितरंजन कुमार।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर प्रखंड मुख्यालय देव में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाशलाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकेशा यादव, ब्लॉक कल्याण पदाधिकारी प्रतिमा तिवारी, पंचायती राज पदाधिकारी रवि रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। आदिवासी नर्तकों ने आदिवासी संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए मुख्य अतिथि का पारंपरिक स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि पीएम जनमन (पीएम-जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) का उद्देश्य कमजोर आदिवासी समुदायों का व्यापक विकास करना है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के सामाजिक आर्थिक संकेतकों में पिछड़े हुए हैं और इसलिए उन्हें विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समुदाय का विकास हो। इसलिए भारत में जन जातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है, ताकि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा सके। यह दिन बहादुर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की याद को भी समर्पित है, ताकि आने वाली पीढ़ी देश के लिए उनके बलिदानों के बारे में जान सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *