महुआवां पैक्स चुनाव इन दिनों खास होते जा रहा है। जैसे जैसे मतदान का दिन नजदीक आते जा रहा है वैसे वैसे प्रत्याशी पैक्स के मतदाताओं से संपर्क साधने लगे हैं। गुरुवार की सुबह पंचायत के नेगा बिगहा, नरकपि, बारा,देवी बिगहा, प्राणपुर, पटनवा, महुआवां सहित अन्य गांव में किसानों से मिलने पहुंचे पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी भीमसेन सिंह ने बताया कि इस बार पैक्स के मतदाताओं का अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।
किसान अपने पैक्स में बदलाव चाहते हैं। इस बार पूरी तरह से बदलाव के मुड में महुआवां पैक्स के किसान हैं। नाम जोड़ने में किसानों के साथ धोखा किया गया है। किसानों को सम्मान प्राप्त नहीं हुआ है। किसान धान औने पौने दामों पर बेचने पर मजबूर हैं। किसानों के नाम पर पूर्व में बस केवल लुट हुई है। समय पर किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हुआ है।
एक तरफ सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पैक्स के माध्यमों से कई प्रकार के जनकल्याणकारी योजना चलाया जाता है जो किसानों तक नहीं पहुंच पाता है। भीमसेन सिंह ने कहा कि इन सभी बिंदुओं पर कार्य करूंगा। किसानों को आत्मनिर्भर बनाऊंगा। किसानों को पैक्स से मिलने वाले मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। पैक्स अध्यक्ष बनते ही प्रत्येक घर में एक पूर्ण सदस्य बनाने का कार्य किया जाएगा।
आज ऐसे सैकड़ों किसान ऐसे हैं जिन्हें पैक्स में मतदाधिकार से दूर रखा गया है। जो किसान अपने हक और अधिकार की बात करता है वैसे किसानों को पैक्स में नाम नहीं जोड़ा जाता है। वैसे किसानों को नाम जोड़ना पहली प्राथमिकता होगी।भीमसेन सिंह के समर्थन में वृद्ध,युवा, नौजवान, किसान लगातार पंचायत के प्रत्येक गांव में जनसंपर्क चला कर किसान मतदाताओं को अपने पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहें हैं।
महुआवां पैक्स चुनाव का बदला मिजाज, भीमसेन सिंह ने जनसंपर्क किया तेज,ब्लैक बोर्ड मिला चुनाव चिन्ह











Leave a Reply