Macronews

The information your need

मदनपुर प्रखंड राजद के नए सिरे से प्रखंड अध्यक्ष बने सरोज,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने बताया अवैध

मदनपुर प्रखंड राजद के नए सिरे से प्रखंड अध्यक्ष बने सरोज,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने बताया अवैध

मदनपुर प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद)के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करा लिया गया है।हालांकि इसे लेकर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया लिखित रूप से भी जारी करते हुए प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को अवैध करार दिया है।

मदनपुर-

बुधवार को मदनपुर के शिवगंज पशु मेला स्थित एक निजी भवन में राजद के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रखंड में निर्वाचन पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी के मौजूदगी में सर्वसम्मति से मदनपुर प्रखंड के बनिया पंचायत के पूर्व उप मुखिया सरोज राम को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सरोज राम ने बताया कि मुझे जो जिम्मेदारी पार्टी के द्वारा दी गई है उसे मैं पार्टी के संविधान के अनुरूप है पालन करूंगा और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करूंगा।

पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने अध्यक्ष के चुनाव को बताया अवैध

राजद के प्रखंड अध्यक्ष सरोज के चुने जाने के बाद निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष उमा शंकर पासवान ने आरोप लगाते हुए इस चुनाव को अवैध करार दिया है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे 13 सितंबर को सूचना दी गई थी की 14 सितंबर को आप जगह चिन्हित कर रखें प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।उमा शंकर पासवान ने बताया कि सूचना के अनुरूप मदनपुर के एक निजी भवन में हमने बैठक बुलाई लेकिन वहां निर्वाचन पदाधिकारी नहीं पहुंचे तो हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को स्थगित कर घर लौट गए लेकिन शाम में मुझे सोशल मीडिया पर प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि निर्वाचित पदाधिकारी के द्वारा स्वार्थ में आकर किसी व्यक्ति को प्रखंड अध्यक्ष का प्रमाण पत्र दे दिया गया है जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

राजद कार्यकर्ताओं ने नए प्रखंड अध्यक्ष सरोज को दिया बधाई

राजद के प्रदेश सचिव सह पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, राजद नेता सह मुखिया प्रतिनिधि रणजीत यादव,युवा राजद के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया धनन्जय यादव,पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव,राजद नेता सजंय यादव राजद नेता रौशन कुमार यादव राजद नेता पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी जसपाल यादव पूर्व मुखिया प्रतिनिधि श्यामसुन्दर उर्फ लम्बू यादव पंचायत समिति सदस्य शर्मा जी राजू कुमार सोनू कुमार सहित अन्य राजद कार्यकर्ताओं ने सरोज को बधाई दिया है।

देव नगर पंचायत में सदस्य पद के लिए हुआ पहला नामांकन दाखिल । 

Macro News

 

5 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *