Macronews

The information your need

मदनपुर के पिपरौरा में जदयू का चला सदस्यता अभियान

मदनपुर:- जदयू का चला सदस्यता अभियान काफी जोर-शोर पर है।जिसे लेकर औरंगाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को और भी जोर दिया जा रहा है।लगातार जदयू के नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र देकर उन्हें जदयू का प्राथमिक सदस्यता दिलाई जा रही है।

इसी कड़ी में औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शमशेर सिंह के द्वारा पीपरौरा पंचायत के विभिन्न गांव में घूम घूम कर जदयू में आशा और विश्वास रखने वाले लोगों को सदस्यता दिला रहे हैं।

जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शमशेर सिंह ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बिहार में जदयू को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाई जा रही है।

इस दौरान पिपरौरा पंचायत में सैकड़ों लोगों ने जदयू का सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान किसान प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश सचिव अशोक सिंह बबलू सिंह मदनपुर के प्रखंड प्रवक्ता मोहन सिंह जदयू के वरिष्ठ नेता पवन सिंह सहित अरविंद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

मैक्रो न्यूज़ 

मदनपुर के सोनू ऑटो एण्ड ज्योति फर्नीचर हाउस में निर्माण के अधिष्‍ठता भगवान विश्‍वकर्मा का मना पूजनोत्‍सव

मदनपुर प्रखंड राजद के नए सिरे से प्रखंड अध्यक्ष बने सरोज,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने बताया अवैध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *