Macronews

The information your need

पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी के साथ नामांकन में शामिल होने आए समर्थक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,एक गंभीर।

टेंपो के धक्के से एक की मौत, एक घायल देव थाना क्षेत्र के ब्लाक के समीप की घटना, अपने प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे थे मृतक

चितरंजन कुमार।

देव थाना क्षेत्र के ब्लाक के समीप मंगलवार को टेंपो के धक्के से दो लोग घायल हो गए। घायलों में ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ पंचायत के खैरा गांव निवासी 60 वर्षीय सुरेश सिंह एवं अनिरुद्ध सिंह के 57 वर्षीय पुत्र विनोद सिंह हैं। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डा. अभिषेक कुमार सिंह ने सुरेश की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुहार मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इसी क्रम में रास्ते में ही सुरेश सिंह की मौत हो गई। जबकि विनोद सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों कामता प्रसाद सिंह के नामांकन में शामिल होने को लेकर देव प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। तभी देव मोड़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही टेंपो ने रोड के किनारे पैदल जा रहे दो व्यक्ति को रौंद दिया और उक्त घटना घटी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीछा कर टेंपो चालक को पकड़ लिया और देव थाना पुलिस को सौंप दिया है। टेंपो चालक शराब के नशे में धुत था। टेंपो चालक थाना क्षेत्र के उद्यम बिगहा गांव निवासी रोहित सिंह है। इधर घटना की सूचना जैसे ही स्वजनों को मिली। घर में कोहराम मच गया। पत्नी बबीता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पत्नी रोते हुए बार-बार बेहोश हो जा रही थी और जब होश में आता अपने पति को खोज रही थी। सुरेश सिंह के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। सभी के सिर से पिता का साया सदा के लिए उठ गया। सुरेश सिंह किसान थे। किसी तरह खेती बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। इधर घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *