Macronews

The information your need

पूर्व केंद्रीय मंत्री को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रॉकी दूबे, ओबरा

राजद के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर कांति सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर ओबरा राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि कैफ खान ने बताया कि राजद के वरिष्ठ नेता डॉक्टर कांति सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उन्होंने कई सालों से पार्टी को सीचने का काम किया है। राजद प्रमुख लालू यादव के साथ पार्टी में शामिल होकर उन्होंने पार्टी को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई है जिसे लेकर उन्हें पार्टी के द्वारा उनके ऊपर जो भरोसा जताया गया है और जो पद दी गई है जिससे पार्टी को और भी मजबूत मिलेगी वह पार्टी के लिए दृढ़ संकल्पित रहे हैं। पार्टी को मजबूती प्रदान करने में उनका अहम योगदान रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश राम, योगेंद्र यादव, उमेश यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यादव, शकल यादव, जावेद सिद्धकी, जितेंद्र यादव, अवधेश यादव, जय गोविंद, सुनील यादव, मनोज यादव, भोला यादव, गोल्डेन, धनंजय यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *