Macronews

The information your need

आदित्य को राष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान से किया गया सम्मानित

चितरंजन कुमार:-

नेशनल एंटी करप्शन ऑपरेशन कमेटी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश के वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ भवन में आयोजित हुआ।इस राष्ट्रीय सम्मेलन में 26 राज्यों के कई विभिन्न जिले से लोग शामिल हुए।इस राष्ट्रीय सम्मेलन में बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी आदित्य श्रीवास्तव को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला, उत्तर प्रदेश के भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान लोकसभा सांसद श्री रामपति राम त्रिपाठी, पूर्व मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी, राष्ट्रीय संगठन सचिव मनीष कुमार शरण, राष्ट्रीय प्रशासनिक जांच प्रभारी गोविंद सिंह, राष्ट्रीय विधि सचिव पंडित सीताराम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय प्रशासनिक जांच प्रमुख डॉ पिंकी पाल पूरी केंद्रीय कमेटी के द्वारा आदित्य को मोमेंटो मेडल देकर नीति आयोग भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया।डॉ राजेश शुक्ला मनीष कुमार शरण ने बताया कि आदित्य हमेशा सामाजिक कार्यों के लिए निस्वार्थ भाव से तत्पर रहते हैं, आदित्य अपने कार्यों के माध्यम से हमेशा जरूरतमंद लोगों को मदद करने का काम करते हैं, आदित्य ने पूरे देश स्तर पर अच्छे कार्य किए हैं जिससे बिहार राज्य को पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान आदित्य के द्वारा किए गए कार्य एक उदाहरण के रूप में है जिस वक्त इन्होंने प्रवासी मजदूरों को सहायता कर एक मानवता का परिचय दिखाया था।

इसीलिए आदित्य को राष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। डॉ पिंकी पाल एवं गोविंद सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदित्य अथक मेहनती एवं परिश्रमी व्यक्ति हैं आदित्य अपनी मेहनत से संगठन में बहुत जल्द यह मुकाम हासिल की है इससे पूर्व भी कई बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं, आदित्य प्रशासनिक कार्यों में भी असहाय जरूरतमंद लोगों को मदद दिलाने का काम करते हैं, आदित्य अपनी व्यक्तिगत निजी जीवन से हटकर लोगों को बीच सामाजिक जीवन में अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

सुमित कुमार सिंह, ओम प्रकाश, रणवीर सिंह, आदित्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिले के लिए हर्ष के बात है की आदित्य को राष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है, जिससे आदित्य ने जिले का मन और सम्मान बढ़ाया है। आदित्य को कई जिले के विभिन्न लोग सोशल मीडिया से भी बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *