Macronews

The information your need

देव प्रखंड कार्यालय पहुंचकर कार्ड धारियों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन

देव प्रखंड कार्यालय में पहुंचे कार्ड धारियों का प्रदर्शन करते तस्वीर

देव प्रखंड के बेढ़ना पंचायत के पचोखर गांव के सैकड़ों राशन कार्ड धारी गुरुवार को देव प्रखंड कार्यालय पहुंच गए और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों से पूछा गया तो प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पचोखर के डीलर जगदीश पासवान के द्वारा 3 माह का राशन बेच दिया गया है।

जबकि तीनों माह डीलर के द्वारा घर में जाकर पोस मशीन से अंगूठा लगा लिया गया है। इसकी शिकायत जब प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी देव से की गई तो जांच की बात कह कर टाल दिया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि देव प्रखंड के पचोखर में डीलर जगदीश पासवान व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के मिलीभगत से सैकड़ों कार्ड धारियों का राशन 3 महीना का बेच दिया गया है।

जब डीलर से इस संबंध में बात की जाती है तो डीलर कहते हैं कि जहां जाना है वहां जाओ। जब हम सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी देव के प्रखंड कार्यालय में पहुंचे तो आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा कहा गया कि जांच होगी, लेकिन इस दिशा में कहीं जांच नहीं हुई है।

अब तंग आकर हम सभी ने प्रखंड आपूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया हैं. इस प्रदर्शन के दौरान मनोज राम रघुनाथ राम जय प्रकाश राम मोदी देवी शारदा देवी मीना देवी उषा देवी भगवती या देवी चांदमूनी देवी सूर्या देवी विंदा कुंवर धर्मेंद्र राम त्रिलोकी राम चंदन कुमार पप्पू कुमार सूरज राम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्ड धारी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *