Macronews

The information your need

भाजपा के पूर्व महामंत्री धीरेंद्र सिंह के निधन के बाद उनके पैतृक गांव संढईल में किया अंतिम संस्कार

चितरंजन कुमार।

भाजपा के पूर्व महामंत्री धीरेंद्र सिंह का शनिवार की दोपहर उनके पैतृक गांव संढईल में अंतिम संस्कार किया गया। ज्ञात हो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व महामंत्री धीरेंद्र सिंह की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया था।

दूसरे दिन यानी शनिवार की दोपहर 12:00 बजे उनका अंतिम संस्कार में पूर्व एमएलसी और मृतक धीरेंद्र सिंह के बहनोई अनुज कुमार सिंह उनके साथ लोजपा के प्रदेश महासचिव और रफीगंज विधानसभा के दो बार विधायक प्रत्याशी रहे प्रमोद कुमार सिंह बिहार विधान परिषद में सभापति के प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह,राजद के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा

जिला परिषद के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर सुबोध जिला परिषद सदस्य शंकर यादवेंदू, लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ कुमार सिंह,मुखिया संजय यादव मुखिया सोनू अख्तर,जिला परिषद प्रतिनिधि बबलू कुमार पासवान पूर्व मुखिया बाबू सिंह पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद पूर्व मुखिया सिद्धनाथ मिश्रा पैक्स अध्यक्ष मनोरंजन सिंह राजद नेता सोनू यादव पंचायत समिति सदस्य उमेश यादव सरपंच ऋषि सिंह चिकित्सक डॉक्टर इंद्रजीत कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में जिले के तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद हुए।

शमशान घाट पर ही 2 मिनट के मौन रखकर मृतक धीरेंद्र सिंह के आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया। पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि धीरेंद्र काफी सालिन व्यक्ति थे और अपने कार्य कुशलता से समाज में एक साफ सुथरा छवि रखने वाले लोकप्रिय नेता थे। लोजपा के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हमने राजनीत की शुरुआत धीरेंद्र सिंह के साथ किया था। वे काफी सरल स्वभाव के थे, आज उनको अपने बीच न पाकर काफी कुछ खोया हुआ महसूस कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *