Macronews

The information your need

हत्या के बाद शव को झाड़ी में जमीन खोदकर दफनाया,मदनपुर पुलिस ने पूछ ताछ के बाद किया उद्भेदन

चितरंजन कुमार:-

औरंगाबाद जिला इन दिनों काफी चर्चा में है।आये दिन तरह तरह की घटना जिले में घट रही है।चौकाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है जहाँ ससुराल आये एक दामाद की हत्या का मामला उजागर होने से जिले मे सनसनी फैल गयी है।मदनपुर थाना क्षेत्र के बल्हाबार केशहर नदी के किनारे स्थित एक झाडीनुमा जगह में जमीन खोद कर शव को साक्ष्य मिटाने को लेकर दफन कर दिया गया था।जिसे मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा के नेतृत्व में पुलिस ने शव को सोमवार को बरामद कर लिया है।थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मृतक की पत्नी रिना देवी से अक्सर लड़ाई होता रहता था।

हत्या के बाद शव को झाड़ी में खोद दफनाया,मदनपुर पुलिस ने पूछ ताछ के बाद किया उद्भेदन

हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतक घर पर नहीं गया।मृतक के भाई उसे खोज करते हुए उसका ससुराल मदनपुर थाना क्षेत्र के चांद बिगहा पहुंचा।वहां भी उसका पता नहीं चला,ससुर अवधेश भुईयां और मृतक की पत्नी रिना देवी से पुछताछ करने पर वे लोग अनभिज्ञता जाहिर किए।तब मृतक के भाई ने पुलिस को ससुराल वालों पर हत्या कर शव को छिपाने की शिकायत की।

थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा त्वरित कारवाई करते हुए मृतक मिथलेश रिकियासन के ससुराल चांद बिगहा में छापेमारी कर पुछताछ करने लगे।सख्ती से पूछताछ के बाद मृतक के ससुर ने हत्या कर बलहाबार स्थित केशहर नदी मे छुपाने की बात कही।जिसके बाद शव को बीडीओ सह पर प्रभारी अंचल अधिकारी कुमुद रंजन के देखरेख में जमीन से खोद कर शव को बाहर निकाला गया।शव को पुलिस अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि,थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि,मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी स्व.रामाशंकर रिकियासन के 40 वर्षीय पुत्र मिथलेश भुईयां के रूप में हुई है।मृतक का ससुराल मदनपुर थाना क्षेत्र के चांद बिगहा में अवधेश भुईयां के यहां है।वह करीब डेढ़ माह से ससुराल में रह रहा था।हत्या कैसे और क्यों किया गया इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।फिलहाल पुलिस मृतक के ससुर चांद बिगहा निवासी अवधेश भुइयाँ को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *