Macronews

The information your need

संगम स्वयंसिद्धा महिला विकास स्वालम्बी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित

रॉकी दूबे, ओबरा

संगम स्वयंसिद्धा महिला विकास स्वालम्बी सहकारी समिति का वार्षिक आम सभा का भव्य आयोजन शुक्रवार को ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध टाउन हॉल में किया गया। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संगम स्वयंसिद्धा महिला विकास समिति के अध्यक्ष संगीता देवी, जीविका बीपीएम सविता कुमारी, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सरवन कुमार एवं पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य कार्यपालक अजय कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों को समिति के सदस्यों ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समिति के अध्यक्ष संगीता देवी एवं मुख्य कार्यपालक अजय कुमार ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में जीविका दीदी ने भाग लिया उन्हें जीविका परियोजना से हो रहे लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि लोग जीविका समूह से जुड़कर पशुपालन, मुर्गा पालन, किराना दुकान, सब्जी उत्पादन ऑटो-रिक्शा एवं अन्य रोजगार पूरक कार्यों से स्वालम्बी हो रहे हैं। इस दौरान वर्ष 2022-23 का प्रगति प्रतिवेदन एवं वित्तीय निर्णय प्रस्तुत किया गया तथा समूहों के बीच ऋण प्रदान करने हेतु समिति को राशि उपलब्ध कराया गया। बैंक प्रबंधकों ने जीविका दीदी को ऋण से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं कहा कि लगन के साथ कार्यों का निष्पादन करें तथा अकाउंट के माध्यम से लेखा का अंकेक्षण प्रतिवेदन जिसमें आय-व्यय पूर्ण रूप से जानकारी हो संग्रहित रखें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मीना देवी, रीता देवी, प्रेमा देवी, कांति देवी, प्रभा देवी, रंभा देवी, लक्ष्मी देवी, शालू कुमारी, ब्रजकिशोर, श्याम कुमार, अजय कुमार सिंह, गौतम कुमार, संजुक्ता कुमारी सहित अन्य जीविका दीदी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *