Macronews

The information your need

औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया गहरा शोक

औरंगाबाद – औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सांसद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ थे।उत्तर प्रदेश के विकास और देश की राजनीति में उनकी अहम भूमिक रही है।

पुराने समाजवादियों में उनका बड़ा नाम था।मुझे व्यक्तिगत रूप से उनसे बहुत अच्छा लगाव था। जब मुलायम सिंह यादव 2010 में लोकसभा के स्थाई ऊर्जा समिति के चेयरमैन थे और मैं उस समिति का सदस्य था।  मुझे उनका मार्गदर्शन,प्यार और स्नेह हमेशा मिलता रहा।मैं जब भी उनसे कोई सवाल करता था तो वह मेरे सवाल को गंभीरता से सुनते थे और उस पर उचित कार्रवाई करते थे। मुझे उनके जाने का बहुत दुख है।भगवान उनके परिवार के सभी सदस्यों को दुख सहन करने की शक्ति दे। सभी दलों के नेता मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम सिंह ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे।उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है।

इनका निधन मेरे बेहद व्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति है। इनके निधन पर भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, शोक सिंह, देव के पुर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, रवि सिंह, आशु अभिनव, राजकुमार सिंह, अमिताभ सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बबुआ जी, मनोज शर्मा, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भरत सिंह, अमरीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, अधिवक्ता प्रदीप सिंह, विनय सिंह,अ रुण सिंह, नलिनी रंजन, प्रफुल्ल सिंह, उदय सिंह ने शोक ब्यक्त किया है।

Macronews Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *