Macronews

The information your need

महिला हिंसा उन्मूलन को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला प्रशासन औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान व जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती रचना के निर्देश में महिला हिंसा उन्मूलन पर जागरूकता रैली सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली को प्रखंड उप प्रमुख तुसार कुमार उर्फ मनीष, जिला परियोजना प्रबंधक राजीव रंजन व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रखंड उप प्रमुख ने महिला हिंसा रोकने में पुरूषों की भूमिका को अहम बताईं। कहा कि लड़का एवं लड़की में भेदभाव नहीं करने हेतु एक संदेश दिया। जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम राजीव रंजन व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं के प्रति होने वाले लैंगिक हिंसा को रोकना एवं महिला हिंसा का उन्मूलन करना है। उन्होंने महिलाओं/बालिकाओं के लिए जिला में संचालित वन स्टाॅप सेंटर के तहत मिलने वाले सेवा और सुविधा के बारे में बताया। साथ ही सरकार द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नंबर 181, मोबाइल नंबर 9771468003, आकस्मिक सेवा के लिए 112 नंबर के बारे में बताते हुए महिलाओं व बालिकाओं के लिए बनें कानूूनों की भी जानकारी दी। जिला प्रबंधक राजीव रंजन ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि महिला व बालिका हिंसा उन्मूलन में अपना योगदान दें। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं हो यह भी सुनिश्चित करें। समस्या आने पर उक्त नंबरों पर फोन कर मदद लें तथा औरौं को भी इसके बारे में बताऐं। रैली के पूर्व महिला हिंसा उन्मूलन के लिए शपथ भी लिया गया। इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी सहित सभी सेविका एवं अन्य सहभागियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *