Macronews

The information your need

बड़ी खबर,रफीगंज के गम्हरिया में गोतनी-गोतनी में हुई मारपीट में 30 वर्षीय महिला की हुई मौत

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना के बड़की गम्हरिया गांव में गोतनी गोतनी में मारपीट घटना गुरुवार को हुई थी ।जिसमें शैलेश यादव की 30 वर्ष पत्नी रीना देवी की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम बड़की गम्हरिया गांव में गोतनी गोतनी में मारपीट हुई थी।मारपीट में रीना देवी की मौत हो गई।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।संवाद प्रेषण तक आवेदन नही मिलने के कारण प्राथमिकी नही हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *