चितरंजन कुमार:-
बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर से एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां हाथियों के झुंड ने किसान के खेत में लगे ईख की खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।
यह पता तब चला जब किसान रात में जागा और खेत तरफ देखा तो हाथी के झुंड उसके खेत में आतंक मचाए हुए थे।
सूचना पर पहुंची रविवार की सुबह वन विभाग के कर्मियों के द्वारा हाथी की खोजबीन की गई तो पहाड़ में हाथियों को भी देखा गया। इधर वन विभाग की टीम हाथी को भगाने में जुट गई है।
किसान रविन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मेरी ईख की खेती को हांथीयो ने नष्ट कर दिया है जिससे काफी नुकसान पहुंचा है।मदनपुर वन विभाग के रेंजर ने आसपास के लोगों को घरों में रहने के लिए कहा है उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि जब तक हांथी की झुंड को वन विभाग की टीम क्षेत्र से बाहर नही भगा देती है तब तक सतर्क रहने की जरूयत है।अभी हांथी बल्हाबार में है।
इस खबर को सूचना के आधार पर अपडेट किया जा रहा है, इस लिये कुछ कुछ देर पर इस लिंक को खोलकर पढ़ते रहें।











Leave a Reply