चितरंजन कुमार-
भारत के गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 59वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उन्हें स्वस्थ एवं निरापद जीवन जीने की कामना की है।भारत के गृहस्वमी अमित शाह के जन्मदिन के मौके पर औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत चेइं नवादा पंचायत के मुखिया सह सहायक प्रबंधक विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह ने बधाई दिया है।
इस दौरान उन्होंने देश के गृहमंत्री को उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत सशक्त राष्ट्र बनकर उभर रहा है और धारा 370 को हटाने में उनकी सराहनीय भूमिका रही है।उन्होंने कहा कि देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है।भारत देश आज आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी और देश मे पूर्ण बहुमत की एक मजबूत सरकार बनी।जिसका उदाहरण है कि हर निर्णय मजबूती से और सर्वसम्मति से ली जा रही है।
गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर चेइं नवादा पंचायत के मुखिया बबलू सिंह ने दिया बधाई











Leave a Reply