रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड स्थित गौतम बुद्ध विद्या मंदिर अतरौली मे बिहार दिवस के 111 वीं वर्षगांठ पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कीये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश कुमार ने किया। विद्यालय के सचिव सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के गौरवशाली अतीत, शैक्षणिक परिवेश, शौर्य व संस्कृति, महान व्यक्तित्व के जन्मस्थली व कर्मस्थली के संबंध में विस्तार पूर्वक छात्र छात्राओं को जानकारी से अवगत कराया। इस दौरान बिहार के संबंध में ओज पूर्ण वक्तव्य देने पर ऋषभ कुमार, दीपक कुमार जबकी गीत संगीत को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने पर नैतिक कुमार व कमल को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक आरती कुमारी, शिक्षक महामृत्युंजय कुमार, नीतीश कुमार, मो० आरिफ, अरविंद कुमार, पूनम कुमारी, पम्मी कुमारी, सुलोचना कुमारी, माधुरी कुमारी, अंकिता कुमारी,नीलू कुमारी सहित काफी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।











Leave a Reply