रॉकी दूबे, ओबरा
शहीद जगतपति कुमार के शहादत दिवस के याद में शनिवार को ओबरा प्रखंड के मध्य विधालय खराँटी में परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परीक्षा प्रतियोगिता सहजानंद कुमार के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में वर्ग 6 से 8 तक के कुल 44 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। सहजानंद ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा से बच्चे के अंदर पढाई को लेकर एक नई उर्जा उत्पन्न होती एवं बच्चे का दीमाग तेज गति मे काम करता है इसलिए समय-समय पर प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन जरूरी है। वहीं निरिक्षणकर्ता के रूप में सत्यप्रकाश पांडेय, खुशबु कुमारी, अनिता कुमारी, मुन्ना दुबे एवं अभिषेक कुमार मौजूद रहें। जानकारी देते हुए सहजानंद कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रैंक लाने वाले बच्चों को शहीद जगतपति कुमार के शहादत दिवस पर 11 अगस्त को होनेवाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।











Leave a Reply