रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के रतनपुर वार्ड संख्या एक के पंच लोकन बिगहा निवासी रामप्रवेश चौधरी के 50 वर्षीय धर्मपत्नी सावित्री देवी का असमायिक निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर छा गई। सवित्री देवी का निधन बाइक से गिर जाने के कारण नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार में इलाज के दौरान हो गई। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह बिहार राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सावित्री देवी के निधन वार्ड एक के लोगों के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने बताया कि सावित्री देवी एक सामाजिक व आध्यात्मिक प्रवृत्ति की शालीन व मिलनसार प्रवृत्ति की महिला थी। वहीं शिक्षक नेता अजीत कुमार सहित अन्य लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की व परिजनों को संकट की घड़ी से उभरने की प्रार्थना की।










Leave a Reply