चिकू जन जोश :-
कृषि विभाग की ओर से धान की फसल उत्पादन के आकलन को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण देव चौधरी ने गुरुवार को देव प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर गांव में धान के फसल की क्राफ कटिंग कराकर धान के औसत पैदावार निकलवाया। कृषि पदाधिकारी ने गांव के खेतों का भ्रमण किया। इसके बाद किसान शिवपूजन सिंह के किसान शिवपूजन सिंह के खेत का चयन करके उस खेत से धान कटवाया।
कटे हुए धान की फसल से साबूत धान निकलवाकर तौल कराया गया। इसी पैदावार को मानक मानते हुए किसानों से धान की खरीद की जाएगी। मौके पर किसान शिवपूजन सिंह, आत्मा अध्यक्ष नारायण तिवारी किसान सलाहकार राहुल कुमार धनंजय सिंह, लकी कुमारी अंजू कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।











Leave a Reply