चिकू जन जोश:-
मदनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत चीई नवादा पंचायत के महथान बिगहा गांव में लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर नवयुवक क्लब महथान बिगहा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चेंई नवादा पंचायत के मुखिया कुशल समाजसेवी विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि मुखिया विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह और पैक्स अध्यक्ष नागवंश सिंह उप मुखिया उमेश सिंह संतन प्रसाद अशोक सिंह उपेंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह कामता सिंह विमलेश सिंह हरीश सिंह सहित अन्य लोगों को कमेटी के सदस्यों ने माला पहनकर स्वागत किया।इस दौरान मुख्य अतिथि विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से ग्रामीण परिवेश में आपसी समरसता बढ़ता है।लोगों में एक जुटता रहती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम से मानसिक तनाव भी दूर होती है। उन्होंने कहा कि युग के अनुसार कार्यक्रम का रूप भी बदल रहा है।











Leave a Reply