Macronews

The information your need

नदी में मिला अज्ञात युवक का शव हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा थाना क्षेत्र के अदरी पुनपुन के संगम दोमुहान से पुलिस ने गुरुवार की सुबह अज्ञात शव बरामद किया है। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह स्थानीय लोग जब नदी किनारे घूमने गए तो नदी में युवक का शव देखा शव देखते हीं लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी ओबरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। शव से दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि कल देर शाम तक नदी में इस स्थान पर कुछ भी नहीं था ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि शव किसी दूसरे स्थान से बह कर आया है। फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या किया है यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *