Macronews

The information your need

संदिग्ध अवस्था में बस में मिली युवक की शव आक्रोशित लोगों ने औरंगाबाद पटना हाईवे के मोर डिहरी के पास किया जाम

रॉकी दूबे, ओबरा

झारखंड की राजधानी रांची से एक युवक सोमवार सुबह बस से औरंगाबाद का सफर कर रहा था दोपहर के समय बस औरंगाबाद रामाबांध बस स्टैंड पहुंची तो सीट पर लाश पाया गया। इधर मृतक की पहचान सदर प्रखंड के जम्होर थाना क्षेत्र के मोर डिहरी निवासी बिजेंद्र शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र रितेश शर्मा के रूप में की गई है।मामला संदिग्ध माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रितेश रांची में एक निजी कम्पनी में कारपेंटर का काम करता था। बस कंडक्टर ने बताया सोमवार की सुबह घर जाने के लिए वह रांची के खादगड़ा बस स्टैंड से बस में सवार हुआ था। खादगड़ा से बस सुबह 6:40 बजे औरंगाबाद के लिए खुली। बरही तक सब कुछ ठीकठाक था। बस से उतरकर बरही में सभी लोगो ने खाना भी खाया। बस रामाबांध बस स्टैंड पहुंची, जहां औरंगाबाद के सभी यात्री उतर गए। जब सवारी और सामान देखने कंडक्टर बस में चढ़ा तो देखा कि रितेश एक ही अवस्था में बस में बैठा है। सोया हुआ समझकर कंडक्टर ने जब उसे हिलाया डुलाया तो वह एक ओर लुढ़क पड़ा जिससे पता चला कि युवक की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद कंडक्टर ने 112 नम्बर डायल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही औरंगाबाद नगर थाना पुलिस बस स्टैंड पहुंची जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि मामला हत्या या नैचुरल डेथ का है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इधर आक्रोशित परिजनों ने औरंगाबाद-पटना नेशनल हाईवे के मोर डिहरी के पास जाम कर नारेबाजी करने लगे खबर लिखे जाने तक आवागमन पूरी तरह से ठप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *