Macronews

The information your need

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा में लगातार तीसरे दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी

रॉकी दूबे, ओबरा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा में आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलेटरों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर तीसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन किया। फैसिलेटर अंजू कुमारी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलेटरों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की एवं कहा कि हमारी मांगे जायज हैं जबतक सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करेगी तबतक प्रदर्शन जारी रहेगा। उषा कुमारी, आशा कुमारी, रेनू कुमारी, मीणा पाल, किरण कुमारी, रीता कुमारी, मधु कुमारी, कांति कुमारी, शांति देवी, शीला कुमारी, नीलम कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सभी बुधवार से आज शुक्रवार तक लगातार तीसरे दिन हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार या स्वास्थ्य विभाग कोई भी ठोस पहल नहीं उठा रही है। केंद्र सरकार के 9 वर्ष के शासनकाल में हमें आजतक न्याय नहीं मिला। उच्च न्यायालय व विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 के दौरान आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलेटरों के कार्यों की काफी सराहना की थी बावजूद हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जबतक राज्य कर्मी का दर्जा 10,000 रुपए मासिक वेतन, कोरोनाकाल में मृतक आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलेटरों के परिजन को चार लाख मुआवजा, पेंशन योजना व अन्य मांगे नही दी जाती है तबतक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *