Macronews

The information your need

देव नगर पंचायत में चुनाव के लिए आरक्षण का हुआ निर्धारण रोस्टर हुई जारी

देव जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिसमें देव नगर पंचायत के लिए आरक्षण का निर्धारण भी किया गया है।

नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के आरक्षण रोस्टर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

औरंगाबाद जिला अधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया है की नवीनगर रफिगंज वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए आरक्षण का रोस्टर पूर्वतः रहेगा।बारुण और देव नवगठित नगर पंचायत है जिनके लिए रोस्टर जारी हुआ है।

इसे अनुमोदन भी प्रदान कर दिया गया है।पांचों नगर निकायों के लिए सीटों का आरक्षण रोस्टर स्पष्ट हो गया है।सभी नगर निकायों में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद की आरक्षण के लिए रोस्टर के निर्धारण के संबंध में अभी कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है।

देव नगर पंचायत में वार्ड संख्या 1 में अनारक्षित अन्य

वार्ड संख्या 2 में अनारक्षित अन्य।

वार्ड संख्या 3 में पिछड़ा वर्ग महिला।

वार्ड संख्या चार में अनुसूचित जाति अन्य।

वार्ड संख्या पांच में अनारक्षित अन्य।

वार्ड संख्या छह में अनारक्षित महिला।

वार्ड संख्या 7 में अनारक्षित अन्य।

वार्ड संख्या 8 में वार्ड संख्या 9 में और वार्ड संख्या 10 में अनारक्षित महिला और वार्ड संख्या 11 में पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए निर्धारित है।

 

इसे भी पढ़े

रफिगंज में रेलवे पुलिस ने अवैध ई टिकट विक्रेता का किया भंडाफोड़।

अध्यात्मिक संस्था शिव चर्चा के जनक त्रिकाल पुरुष हरिंद्रानंद हुए ब्रह्मलीन

2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *