चितरंजन कुमार।
प्रखंड प्रमुख मनमती देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन में प्रखंड प्रमुख को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। इस बीच प्रखंड परिसर सहित बाहरी भाग में प्रशासन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही। विपक्षियों में काफी उत्साह देखा गया। शांति व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से एसआइ राजनंदन प्रसाद के साथ काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में बीडीओ कुंदन कुमार पहले सदन में पहुंच गए थे। बैठक में करीब 11 बजे तक 18 सदस्य उपस्थित हो गए। पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार सिंह नहीं पहुंचे।
12 बजे से कार्यवाही शुरू की गई। सबसे पहले प्रमुख मनमती देवी के खिलाफ लगाए गए आरोप को पढ़ कर सुनाया गया। बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख कौशल्या देवी ने की। मत विभाजन वोटिग के जरिए किया गया। 19 सदस्य वाली पंचायत समिति में से 11 सदस्यों ने बैठक में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। मतदान के बाद मतों की गिनती बैठक के अध्यक्ष के समक्ष बीडीओ द्वारा किया गया। सभी 11 मत वर्तमान प्रमुख के खिलाफ गया। बीडीओ द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित होने तथा वर्तमान प्रमुख मानमती देवी को अपदस्थ होने की घोषणा की गई। इस दौरान बीडीओ कुंदन कुमार ने बताया कि प्रखंड प्रमुख श्रीमती मानमती देवी के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु बैठक आहूत की गयी है। यह बैठक पंचायत समिति देव के उप-प्रमुख श्रीमती कौशल्या देवी सहित एक तिहाई से अधिक सदस्यों के द्वारा हस्ताक्षरित दिनांक-23.02.2024 को प्राप्त पत्र के आलोक में प्रखंड कार्यालय देव के पत्रांक-307/दिनांक-23.02.2024 द्वारा बुलाई गयी बैठक के आलोक में आहुत की गयी है। चुकि यह बैठक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास से संबंधित है, अतः नियामानुसार इस बैठक की अध्यक्षता माननीय उप-प्रमुख कैशल्या देवी के द्वारा की गई:- सभी सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई जिसमें कुल 19 सदस्यों में से 18 उपस्थित पाए गए और एक सदस्य अनुपस्थित पाए गए। तत्पश्चात अध्यक्ष महोदया द्वारा प्रमुख पर लगाए गए आरोपो को प्रमुख के सम्मुख रखा और इस पर अपना पक्ष रखने हेतु कहा गया।
तत्पश्चात प्रमुख द्वारा रखे गए पक्ष से असंतूष्ठ सदस्यों ने मत विभाजन की मांग की। तत्पश्चात कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा मत देने संबंधी प्रक्रिया का विस्तार से वर्णन सदस्यों के सम्मुख किया।तत्पश्चात सभी उपस्थित सदस्यो को मतपेटि का खोलकर दिखाया गया तथा वोटिंग कम्पार्टमेंट रखा गया।तत्पश्चात एक-एक कर सभी सदस्यों को नाम के साथ बुलाते हुए मतपत्र दिया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा एक-एक कर मतदान किया गया।मतदान समाप्ति के पश्चात् सभी उपस्थित सदस्यों के सम्मुख मतपंत्र को गिना गया। मतगणना पश्चात् प्राप्त मतों की विवरणी निम्नवत है:-हटाए जाने के पक्ष में 11 और हटाए जाने के विपक्ष में 07 इस प्रकार हटाए जाने के पक्ष में पडे मतो की संख्या (11) विपक्ष में पडे मतो की संख्या-(07) से (4) अधिक है। इस प्रकार प्रमुख मानमती देवी के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित घोषित किया गया। प्रमुख मनमती देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद विपक्षी गुट का नेतृत्व कर रही कांति देवी के समर्थकों में उत्साह देखा गया। मत विभाजन, मत पेटी में वोट देकर किया गया। सबसे पहला मत अमन कुमार ने दिया। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों में कांति देवी, प्रमिला देवी, बृजेश यादव, राहुल कुमार, उमा सिंह, कौशल्या देवी, मनीष सिंह, मानती देवी, अमन कुमार आदि शामिल थे।











Leave a Reply