रॉकी दूबे, ओबरा
राजकीयकृत मध्य विद्यालय मझिआंवा में बुधवार को वार्ड सदस्य गुप्तेश्वर कुमार के द्वारा बच्चों के बीच नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि स्कूलों में पाठ पुस्तकों का निशुल्क वितरण शिक्षा के अधिकार के तहत किया जा रहा है। कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं हो इसके लिए सरकार की यह योजना लागू की गई है। बच्चों और अभिभावकों को बुलाकर उन्हें पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। मुफ्त पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। मध्य विद्यालय मझिआंवा के प्रधानाध्यापिका सुशीला कुमारी और शिक्षा सेवक युगल प्रसाद ने बच्चों और अभिवावकों के बीच पुस्तक का वितरण किया। जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि किसी भी प्रकार के परेशानी से बचने के लिए इस बार पुस्तक ही दिए जा रहे। इससे पहले बच्चों के खाता में पैसा भेज दिया जाता था। जिससे परेशानी होती थी और वे पुस्तक नहीं खरीद पाते थे। इस अवसर विद्यालय के शिक्षक उपेन्द्र कुमार, मृत्युंजय कुमार, जितेन्द्र जिज्ञासु, कामख्या नारायण सिंह, रेणु कुमारी, नेहा कुमारी सहित काफी संख्या में अभिभावक व विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहें।











Leave a Reply