चितरंजन कुमार:-
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के राजद नेता जिला पार्षद शंकर यादव लगातार अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चिंतित रहते हैं। समस्या का निदान कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारी और संबंधित विभाग के मंत्री से मिलकर उस समस्या का निदान कराने का हर संभव प्रयास करते हैं। शंकर यादव पिछड़ों किसानों गरीबों के हक और अधिकार के लिए हमेशा लड़ते हैं।
इसलिए उन्हें पिछड़ों का नेता कहा जाता है। ऐसे ही किसानों की समस्या को लेकर विगत दिनों उन्होंने अपने इलाके के महत्वकांक्षी सिंचाई परियोजना हेतु बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से मिलकर योजना को पूरा कराने हेतु आग्रह किया था। उनके हस्तक्षेप से आज परियोजना शिवगंज स्थित दधपि गांव के पास केशहर बाएं एवं केशहर दाएं नहर की उड़ाही की निविदा निकाला गया है। निविदा निकलने के बाद अब केशहर बाएं और केशहर दाएं की उड़ाही होना संभव हो पाया है। जिससे अब किसानों को खेतों में पानी आसानी से पहुंच जाएगी।
शंकर यादव ने बताया कि वह पानी अन्यत्र बह जाता था, जिसे किसानों के कथनी अनुसार हमने यह मांग बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से मिल कर रखी थी।इस मांग को लेकर जिला परिषद की बैठक में लगातार हम मांग करते रहते थे। आज उसका नतीजा है, कि अब निविदा निकाल दिया गया है, अब किसानों के खेतों में पानी आसानी से पहुंच पाएगी। निविदा निकालने से इस क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है और किसान अपने जिला पार्षद शंकर यादव को बधाई दे रहे हैं।











Leave a Reply