रॉकी दूबे, ओबरा
जम्होर थाना क्षेत्र के राज कचहरी मुहल्ले में बीते सोमवार की सुबह तलाब में जमे पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद नेत्री कांति सिंह को मिली। जानकारी मिलते ही वे शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करने जम्होर पहुंची और मृतकों के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढाँढस बंधाई। ज्ञात हो कि बीते सोमवार सुबह जम्होर थाना क्षेत्र के राज कचहरी मुहल्ला निवासी गोपाल यादव के 06 वर्षीय पुत्र आयुष, 04 वर्षीय पुत्र पीयूष एवं उसी मुहल्ले के गोविंद यादव के 05 वर्षीय पुत्र तेजस्वी का मृत्यु खेलने के क्रम में तालाब में डूब जाने से हुई थी जिसके बाद से गांव में मातम का माहौल है। पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ विधायक प्रतिनिधि कैफ खान, पूर्व मुखिया हरेराम सिंह, देवेन्द्र यादव, रामप्रवेश यादव, सकल यादव, भोला यादव, मिथलेश यादव, अबॉस यादव, योगेंद्र यादव, जावेद सिद्दिकी, राज किशोर सिंह, सुमेश्वर सिंह, कामख्या सिंह, कमलेश सिंह, धनजी सिंह, मुन्ना यादव सहित अन्य लोगों ने भी मृतक के परिजनों से मिल ढाँढस बंधाया तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।











Leave a Reply