रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 153 वीं जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता गांधी जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बापू सत्य एवं अहिंसा के पुजारी थे वे व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे। उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर ही अंग्रेजी हुकूमत ने भारत को स्वतंत्र किया। यह स्वतंत्रता रायफल एवं तोप से संभव नहीं था। जयंती समारोह मे मुख्य रूप से अशोक कुमार पांडेय, प्रवीण शर्मा, अजय गुप्ता, ललन चन्द्रवंशी, नीतीश कुमार चन्द्रवंशी, उमेश प्रसाद उर्फ रमेश, पप्पू वर्मा, रामनन्दन मेहता, बिरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, अनील मेहता, रंजय कुमार, बिजेन्द्र सिंह के साथ अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहें।











Leave a Reply