Macronews

The information your need

31 मार्च को मदनपुर होगा भगवामय, 2:00 बजे दिन से मदनपुर में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा,शांति समिति का हुआ बैठक

चितरंजन कुमार-
मदनपुर थाना परिसर में सोमवार को रामनवमी शोभायात्रा को लेकर दो समुदायों के बीच शांति समिति की बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता मदनपुर अंचला अधिकारी अंजू सिंह सर्किल इंस्पेक्टर शैलेंद्र की मौजूदगी में की। इस दौरान रामनवमी शोभा यात्रा कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि मदनपुर में रामनवमी शोभा यात्रा 31 मार्च दिन शुक्रवार को समय 2:00 बजे से निकाली जाएगी जो रात्रि के 9:00 बजे शोभायात्रा परिभ्रमण के बाद संपन्न होगी।ज्ञात हो कि मदनपुर में भव्य तरीके से रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाती है।

शोभा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसे लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा भी लगातार पहल किया जाता है ताकि किसी प्रकार की कोई घटना घटे। सोमवार को शांति समिति की बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर शैलेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा जिस रूट से होकर गुजरेगी, उस रूट में गोपनीय तरीके से सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जाएगी।इसके अलावा 2:00 बजे से लेकर रात्रि के 9:00 बजे तक ड्रोन कैमरा से भी निगरानी की जाएगी। रामनवमी शोभा यात्रा के अध्यक्ष पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद ने सर्किल इंस्पेक्टर को जानकारी दिया कि शोभायात्रा के दिन पाठक बिगहा मोड़ से डॉक्टर अजीत के मेडिकल तक उत्तर साइड से और भोला जी के गली के पास दक्षिण साइड से बैरिकेडिंग प्रशासनिक स्तर से कराया जाए। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर के सामने डॉक्टर सुल्तान अंसारी के घर के पास की बैरेगेटिंग की जाए। शांति समिति की बैठक में उपस्थित ज्ञानदत्त पांडेय ने आग्रह किया कि शोभा यात्रा के रास्ते में रोड के किनारे जिस घर के सामने पत्थर रखा हुआ है उसे प्रशासनिक स्तर से हटाने का कार्य किया जाए। दर्जी बिगहा मोड़ जाने वाला रास्ता है वहां पर भी कमेटी ने वेरीगेट करने की बात कही। इस दौरान उपस्थित पूर्व मुखिया सरफराज आलम उर्फ बाबू ने मुस्लिम समुदाय के द्वारा रामनवमी शोभायात्रा के समिति को भरपूर सहयोग दिए जाने की बात कही। रामनवमी शोभायात्रा कमेटी को मस्जिद के मस्ज़िद के पास झंडा नहीं लगाने की हिदायत दी गई।
रामनवमी शोभा यात्रा की कमेटी के सदस्य ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया की शांतिपूर्ण तरीके से और भक्तिमय माहौल में शोभायात्रा को उल्लास पूर्वक संपन्न करा लिया जाएगा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि रामनवमी मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मर्यादा का प्रतीक है मर्यादा पुरुषोत्तम राम शांति के परिचायक हैं और उनकी शोभायात्रा में सनातनी शांतिपूर्ण तरीके से अपने कार्य का निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *